सावन और आपदा सुरक्षा के मद्देनजर वाराणसी में एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात, हर आपात स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और संभावित आपात परिस्थितियों को देखते हुए 11वीं एनडीआरएफ के कमांडेंट अनूप सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में एनडीआरएफ की दो विशेष टीमें वाराणसी में तैनात की गई हैं। इन टीमों को किसी भी आपदा, दुर्घटना अथवा आकस्मिक स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है।

एनडीआरएफ की दोनों टीमें आवश्यक आधुनिक बचाव उपकरणों और प्रशिक्षित जवानों के साथ 24 घंटे सतर्क रहेंगी। विशेष रूप से गंगा घाटों, कांवड़ यात्रा मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इनकी तैनाती की गई है।

प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। एनडीआरएफ की मौजूदगी से सावन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —