वाराणसी
थाना मंडुवाडीह क्षेत्र में नवगठित पुलिस चौकी की कमान 2023 बैच के सब इंस्पेक्टर श्री योगेंद्र कुमार सिंह ने संभाली है। चार्ज संभालते ही . सब इंस्पेक्टरयोगेंद्र कुमार सिंह
ने आम जनमानस की सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया।
सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार सिंह बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी माने जाते हैं। अपने 4 वर्ष केकार्यकाल में उन्होंने कई शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है।
इससे पूर्व थाना लोहता में ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई दर्जन विवेचनाओं का शत-प्रतिशत निस्तारण कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।चार्ज लेते हुए चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित जब हमारे पास आता है तो हम उसकी समस्या को हल करने की पूरी कोशिश करते हैं।
मामले को तुरंत अपने अधिकारियों के संज्ञान में डालकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती हैउन्होंने बताया कि उनका मुख्य फोकस क्राइम कंट्रोल।पर रहेगा। विशेषकर छेड़खानी, चोरी जैसी घटनाओं पर सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि आम जनमानस शांति और भयमुक्त माहौल में रह सके। जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ है और वे सीधे संवाद में विश्वास रखते हैं।
योगेंद्र कुमार सिंह ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी समस्या के लिए आप सीधे चौकी पर आकर मिल सकते हैं। हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। चार्ज संभाले हुए अभी 4 दिन ही हुए हैं, लेकिन क्षेत्र में उनके कार्यशैली की चर्चा पहले से ही होने लगी है










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222