BHU में 29वीं अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में 34वीं वाहिनी ने 5-1 से जीत दर्ज की”

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दिनांक 31.07.2026 को 29वीं अंतर वाहिनी हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ आयोजन सचिव एवं मुख्य अतिथि सेनानायक डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के द्वारा किया गया.

सर्वप्रथम महोदय के एस्ट्रो ट्रफ हॉकी ग्राउंड, BHU आगमन पर उप सेनानायक द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. तत्पश्चात महोदय द्वारा सभी टीम मैनेजर से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया.

प्रतियोगिता में सम्मिलित समस्त टीमों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि का अभिवादन किया गया एवं खिलाड़ियों द्वारा शपथ ली गई.तत्पश्चात महोदय का संबोधन हुआ.

अपने संबोधन में महोदय द्वारा सभी टीमों का स्वागत एवं शुभकामनाएं दी गई. सभी टीमों के खेल में निखार आया है एवं सभी टीम अच्छा खेल रही है.

खेल को खेल की भावना से खेलें. इस अवसर पर महोदय द्वारा सपोर्ट स्टाप एवं बैंड टीम को भी शुभकामनाएं दी गई. खेल के निर्णायक मंडल का निर्णय सर्वोपरी होगा.

हॉकी के संबंध में विशेष वक्तव्य दिया गया एवं अनुशासित रहकर प्रतियोगिता संपन्न करने हेतु निर्देशित किया गया. तत्पश्चात महोदय द्वारा प्रतियोगिता शुभारंभ करने की घोषणा की गई.

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 12वीं वाहिनी पीएसी,फतेहपुर एवं 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी के बीच खेला गया.

जिसमें 34वीं वाहिनी ने मैच 5-1 से जीत ली. महोदय द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई.

इस प्रतियोगिता में पूर्वी जोन की कुल 10 टीमें ( 04th BN, 33BN, 37BN, 12BN, 34BN, 42BN, 39BN, 48BN, 20BN, 36BN) हिस्सा ले रही है.

03 दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन दिनांक 02.08.2026 को होना प्रस्तावित है.

मैच के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों द्वारा करतल ध्वनियों के साथ खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया गया.

इस अवसर पर प्रमोद कुमार यादव -उपसेनानायक, राजेश कुमार-सहायक सेनानायक
,कैलाश नाथ यादव-शिविरपाल, सुरेंद्र कुमार-सूबेदार मेजर, संजय सिंह-वाहिनी खेल अधिकारी,राम सिंह-SQM, PC अंकित कुमार सिंह समेत समस्त टीम के कोच, टीम मैनेजर एवं खिलाड़ीगण, भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे…

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —