जौनपुर
खेतासराय थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना खेतासराय पर दर्ज मुकदमा संख्या 132/2026 में वांछित आरोपी गुलशन विन्द पुत्र शोभनाथ विन्द, निवासी चकमारुफपुर, थाना खेतासराय को रेलवे स्टेशन खेतासराय से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गुलाब चन्द्र तथा कांस्टेबल रामदेव शामिल रहे।










Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 88
Total views : 71191