बीएनएस महिला महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिय

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केन्द्र द्वारा बीएनएस महिला महाविद्यालय अखरी में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग प्रभारी मदनलाल तथा विशेषज्ञ डॉ.अर्चना गोस्वामी और डॉ. प्रार्थना मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित किया।

विशेषज्ञों ने छात्राओं की रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप विषय एवं व्यवसाय चयन तथा रोजगार क्षमता हेतु कैरियर मार्गदर्शन पर विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास की जानकारी दी गई।

सभी ने इस प्रकार के आयोजन को छात्राओं के भविष्य निर्माण के लिए उपयोगी बताया।महाविद्यालय के प्रबन्धक संदीप सिंह, प्राचार्य ,सहित सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —