नहीं रहीं लखनऊ की पहली महिला पत्रकार मेहरू जाफर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

सत्तर के दशक के शुरू में पत्रकारिता शुरू करने वाली लखनऊ की पहली महिला पत्रकार और यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन का प्रमुख चेहरा रही मेहरू जाफर का गोवा में निधन हो गया।

मेहरू जाफर पत्रकार के अलावा समाजी सरोकारों से जुड़ी एक्टीविस्ट और कई पुस्तकों की लेखिका भी थीं। वह वर्ष 1978 के आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के चित्राकूट सम्मेलन के प्रमुख आयोजकों में थी।

यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी और महामंत्री देवराज सिंह, आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के अध्यक्ष गोपाल मिश्र एवं मंत्री विश्वदेव राव, यू.पी.प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह तथा यूनियन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मेहरू जाफर 1970 के दशक के शुरू में लखनऊ में पहली महिला पत्रकार थीं। उनके साथ ही सीमा मुस्तफा और ललिता सुब्राह्मणयम ने भी पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया था।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —