जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के क्रम में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर हत्या से सम्बन्धित प्रकरण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर हत्या से सम्बन्धित प्रकरण में मा0 न्यायालय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश- प्रथम, वाराणसी द्वारा अभियुक्त शिव कुमार मिश्रा को सश्रम आजीवन कारावास एवं ₹ 10,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन कनविक्शन” के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा निरंतर समीक्षा और मार्गदर्शन दिया जा रहा है । कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से थाना फूलपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 0137/2020 धारा 147,148,149, 302, 34, 504, 506 भादवि में

दिनांक 29.07.2026 को मा0 न्यायालय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश- प्रथम, वाराणसी द्वारा साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त शिव कुमार मिश्रा पुत्र महेन्द्र मिश्रा, निवासी बरवां, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी को सश्रम आजीवन कारावास एवं ₹ 10,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियोग उपरोक्त में अभियुक्त को सजा दिलाने में कमिश्नरेट वाराणसी के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —