निकिता गौड़ शिशु बाल गृह विशेष दत्तक बिछिया कला चंदौली का निरीक्षण किया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ द्वारा दिनांक 27.07.2026 को राजकीय बाल गृह (शिशु/राजकीय) विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अधिकरण ग्राम बिछिया कला पोस्ट व जनपद चन्दौली का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान कुल 6 कर्मचारीगण उपस्थित मिले जिसमें प्रबन्धक अरविन्द कुमार, सोशल वर्कर कुंजन सिंह, नर्स अर्चना कुमारी, आया गुलिस्ता हयात व प्रियंका गौतम, गार्ड रामसिंगार राम उपस्थित पाये गये।

राजकीय बाल गृह (शिशु/राजकीय) विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अधिकरण का निरीक्षण दौरान 7 बालक एवं 4 बालिका संस्था में पायी गयी, वहां की उपस्थिति पंजिका, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा स्थिति, मेडिकल किट, खान-पान, सुरक्षा व्यवस्था व शौचालय का उचित समुचित प्रबंधन देखने को मिला

सचिव  निकिता गौड़ द्वारा बताया गया कि आपको कहीं भी कोई अनाथ या संकट में फंसा हुआ शिशु मिले, तो उसे खुद रखने या किसी को सौंपने के बजाय तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), स्थानीय पुलिस या नजदीकी राजकीय बालगृह को सूचित करें। बच्चों का भविष्य सुरक्षित करना और उन्हें कानूनी तौर पर एक सुरक्षित परिवार देना हमारा सामूहिक दायित्व है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —