वाराणसी
चौबेपुर थाना व चिरईगांव विकासखंड अनर्गत ग्राम सभा व्यासपुर के अंतर्गत मौजा गिर्धरपुर स्थित राजकीय नलकूप संख्या 481 की पाइपलाइन एवं कुलावा निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। क्षेत्र के किसानों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया, जिसके कारण नए बनाए गए कुलावों से खेतों तक पानी की निकासी नहीं हो रही है।
इससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।किसानों का आरोप है कि कई बार ठेकेदार से शिकायत करने के बावजूद उसने कार्य में सुधार नहीं कराया, बल्कि शिकायत करने पर धमकी दी। किसानों के अनुसार सरकारी धन खर्च होने के बावजूद उन्हें सिंचाई का लाभ नहीं मिल रहा है।
पीड़ित किसानों में संतोष मिश्रा, विनोद कुमार मिश्रा, आलोक चौबे, गुलाब गौड़, रामकिशन राम, सतिंदर मिश्रा, गुड्डू राम एवं श्याम नारायण राम सहित अन्य किसान शामिल हैं।
किसानों ने बताया कि पिछले पाँच वर्षों से मुख्यमंत्री जनसुनवाई 1076 पर लगातार शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतों के बाद अधिकारियों द्वारा जांच भी की गई, लेकिन किसानों का आरोप है कि ठेकेदार पाइपलाइन की सामग्री हड़पकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर फरार हो गया और अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
किसानों की प्रमुख मांगें
नलकूप संख्या 481 के कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके का तत्काल निरीक्षण किया जाए। दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।किसानों को शीघ्र सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाए।










Users Today : 61
Users This Year : 23672
Total Users : 36265
Views Today : 129
Total views : 71232