अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 46.72 लीटर अवैध शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने लोको कॉलोनी स्थित लोको ग्राउंड के पास संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान 46.72 लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी करने की फिराक में थे।

प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में थाना अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की टीम आरपीएफ से प्राप्त इनपुट के आधार पर लोको ग्राउंड के पास संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान चार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 46.72 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कुन्दन कुमार (19 वर्ष), शैलेन्द्र कुमार सिंह (37 वर्ष), मोहन पासवान (42 वर्ष) तथा जितेन्द्र कुमार सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के रोहतास जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शराब ठेकों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब खरीदकर उसे एकत्रित करते थे। इसके बाद बिहार में लागू शराबबंदी का लाभ उठाते हुए ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी कर ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे से वे अपने शौक पूरे करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 83 ब्लू लाइम देशी शराब के टेट्रा पैक (200 एमएल), 48 ‘8 PM’ अंग्रेजी शराब के टेट्रा पैक (180 एमएल), 36 ‘आफ्टर डार्क’ अंग्रेजी शराब (180 एमएल) तथा 20 ‘रॉयल स्टैग’ अंग्रेजी शराब की बोतलें (750 एमएल) बरामद की हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 46.72 लीटर है।

इस संबंध में थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 467/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —