समय से नही पहुच रहे है अध्यापक,बच्चो को कड़ी धूप में बाहर खड़ा होकर करना पड़ रहा है इंतजार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनियां

क्षेत्र के ज्यादातर प्राथमिक विद्यालयों पर अध्यापक समय से नही पहुच रहे है । मंगलवार को जमालपुर ( हसनपुर ) प्राथमिक विद्यालय पर अध्यापकों को देर से पहुँचने पर बच्चो को कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ा । बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर सुबह 8 बजे से 2 बजे तक स्कूल का समय सारणी है ।

जिसमे 7.30 बजे तक शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है । किंतु प्राथमिक विद्यालय जमालपुर ( हसनपुर ) में शिक्षक कभी 8.30 बजे तो कभी 9 बजे आते है । गेट बंद होने के कारण बच्चो को लगभग हर रोज बाहर कड़ी धूप में शिक्षकों के आने का इंतजार करना पड़ता है । आसपास कही पेड़ की छांव भी नही है कि बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर इंतजार कर ले ।

शिक्षकों की मनमानी रवैये से बच्चो को जलालत झेलनी पड़ती है । कड़ी धूप में खड़े होकर इंतजार कर रहे बच्चो को देखकर लोगो आक्रोशित हो जाते है । कुछ लोग इसे लेकर टोके भी फिर भी कोई प्रभाव नही दिख रहा है । ग्रामीणो का कहना है कि यही हाल कुछ और विद्यालयों का है । जहां समय से अध्यापक नही आते है ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —