मीरजापुर
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. मिश्रा ने अपने कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की कार्यशैली परखी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया और अलमारियों को भी चेक किया। इस दौरान दो कमरे बंद पाए गए। सीएमओ ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए समय से कार्यालय न आने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई की कमी और एसी में पानी लीकेज मिलने पर उन्होंने स्टेनो को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने का आदेश दिया।










Users Today : 61
Users This Year : 23672
Total Users : 36265
Views Today : 129
Total views : 71232