मीरजापुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद मीरजापुर के विधानसभा क्षेत्र 96 में बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा बैठक एवं पीडीए जनपंचायत का आयोजन लालगंज स्थित हर्षित मैरिज लॉन में किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बूथ प्रभारियों, बूथ कमेटी के सदस्यों, बीएलए, सेक्टर प्रभारियों, जोन प्रभारियों, पीडीए कमेटी के सदस्यों, ब्लॉक कमेटियों, विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीति पर काम कर रही है। इस सरकार ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। रोजी-रोजगार के अवसर समाप्त किये हैं। विपक्ष की जनहित की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। हर वर्ग परेशान एवं निराश है। सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि बूथ स्तर पर भाजपा सरकार की नाकामियों और अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास, शिक्षा, रोजगार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएं और समाजवादी पार्टी की नीतियों से आमजन को जोड़ें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट का सघन परीक्षण कर डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित कर नाम डिलीट कराने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगदंबा सिंह पटेल, शिव शंकर सिंह यादव, रोहित शुक्ला, अशोक यादव, सुरेंद्र पटेल, आशीष यादव, जुम्मन खान, अमरेश सोनकर, रविन्द्र यादव, झल्लू यादव, रतन सिंह पटेल, कीर्ति कोल, रम्भा देवी, अशोक मिश्रा, पिंटू पाण्डेय, राजकुमार यादव, लवकुश यादव, सूर्यकांत सिंह पटेल, कन्हैया यादव, राहुल यादव, प्रिंस राव, सियाराम जैसल, निराला कोल, रमाशंकर, शिवनारायण बिंद, विधानसभा अध्यक्ष झल्लू खान,
सत्य प्रकाश यादव, राममिलन यादव, संग्राम बिंद, सुरेश पटेल, रवि प्रकाश त्रिपाठी, विजय पटेल, वीरेन्द्र यादव, लल्लू दुबे, मुकुंद यादव, उग्रसेन पाल, महावीर पाल, आदर्श यादव, आकांक्षा यादव, दिव्या गुप्ता, वंदना गुप्ता, श्रेया सोनकर, रवि सोनकर, अनीश खान, जाहिद अख्तर, अशोक सिंह मुन्ना, सैफ अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव हरिशंकर यादव ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।










Users Today : 61
Users This Year : 23672
Total Users : 36265
Views Today : 129
Total views : 71232