अमरनाथ यात्रा पर जा रही करीब 50 श्रद्धालुओं से भरी बस सोमवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। बस नंबर AR 11 D 5655 बालटाल से श्रीनगर जा रही थी।
सुबह करीब 5:30 बजे हरिगनीवान के एस मोड़ के पास चालक का नियंत्रण खोने के बाद बस सिंध नदी के किनारे लगभग 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस हादसे में किसी भी श्रद्धालु की मौत नहीं हुई है, हालांकि कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल, कंगन भेजा गया है।











Users Today : 29
Users This Year : 23640
Total Users : 36233
Views Today : 46
Total views : 71149