स्कूल के पास लड़कियों से अश्लील हरकत करने वाले दो मनचले गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत सिकरारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मनचले युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

आरोप है कि दोनों युवक विद्यालय के आसपास आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे तथा उनसे अभद्र बातचीत कर रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने अमन प्रजापति निवासी इटहा थाना सुजानगंज तथा भोला प्रजापति निवासी खपरहा थाना सिकरारा को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका के आधार पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल जगनरायण वर्मा, महिला कांस्टेबल लता सिंह, नीलम अहिरवार एवं प्रिया सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर अभद्रता या छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोट  –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई