बागपत,
राष्ट्रीय विप्र विद्वत् परिषद, जनपद बागपत की नई कार्यकारिणी के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को खेकड़ा नगर स्थित संतों के बाड़े के निकट दले राम की हवेली में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण स्वरूप ब्रह्मचारी ने शिरकत की।
आयोजकों ने आये अतिथियों का माला व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर नवगठित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजकुमार शास्त्री ने नवगठित कार्यकारिणी को संगठन के सिद्धांतों, समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण एवं राष्ट्रहित के कार्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी में आचार्य अंबे प्रसाद कौत्स जिला अध्यक्ष ने नीलू शास्त्री एवं मोहित शास्त्री को जिला उपाध्यक्ष, अनिल कुमार गौनियाल को कोषाध्यक्ष तथा नरेंद्र दीक्षित को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा। इसके उपरान्त सभी को शपथ दिलायी गयी।
समारोह में आये राष्ट्रीय पदाधिकारियों, ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों व अतिथियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रणव योगी , राष्ट्रीय सचिव प्रवीण पुलतस्य , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आचार्य उमेश कौशिक , 360 ब्राहमण समाज सर्वखाप चौधरी नरेश शर्मा सहित सैंकड़ो ब्राहमण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।









Users Today : 30
Users This Year : 23641
Total Users : 36234
Views Today : 56
Total views : 71159