वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैम्प कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के लिए निम्नलिखित प्रमुख निर्देश दिए गए:
30 दिन में निस्तारण: कोई भी विवेचना (Investigating Case) 30 दिनों से अधिक लंबित न रहे।
NBW के लिए विशेष अभियान: लंबित गैर-जमानती वारंट (NBW) के निष्पादन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 3 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा।
महिला अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’: हर शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज कर त्वरित विधिक कार्रवाई के निर्देश।
तकनीकी का उपयोग: ई-समन, ई-वारंट और ई-साक्ष्य पोर्टल पर डिजिटल साक्ष्यों को शत-प्रतिशत और समय पर अपलोड करने पर बल।कठोर कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट, गोवध, एनडीपीएस (नशा तस्करी) और एसआर (SR) मामलों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश।
त्योहारों की तैयारी: आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में गश्त, पर्याप्त पुलिस बल और सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया।
रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 61
Users This Year : 23672
Total Users : 36265
Views Today : 129
Total views : 71232