सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं होने से मंदिर मार्ग पर गंदगी का अंबार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा

सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर और नागेपुर में सफाई कर्मीयों के अभाव में सड़क से लेकर मंदिर मार्ग ,तहसील और स्कूल के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्राम प्रशासक की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से मंदिर आने जाने वाली महिलाओं को समस्या हो रही है। आगामी दिनों सावन माह शुरू होने वाला है। कस्बावासियों ने सफाई कर्मी की नियुक्ति की मांग उठाया है।

सकलडीहा कस्बा तहसील और ब्लॉक मुख्यालय होने के बाद भी साफ सफाई को लेकर कस्बा वासी आये दिन परेशान रहते है। बीते एक माह से टिमिलपुर में सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं होने से कस्बा के प्राचीन देवी मंदिर मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कंपोजिट विद्यालय सकलडीहा में भी साफ सफाई की समस्या खड़ी होगयी है।

कस्बावासियों ने तहसील मुख्यालय अर्न्तगत सकलडीहा नागेपुर और टिमिलपुर व तेन्दुई गांव पड़ता है। जिसमें सारे सरकारी कार्यालय से लेकर शिक्षण संस्थान और मंदिर है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में सकलडीहा में लोग खरीदारी के लिये आते है। सड़क से लेकर मंदिर मार्ग और स्कूलों के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है। टिमिलपुर गांव के सचिवालय गंदगी के अंबार से पटा पड़ा हुआ है। गांव से लेकर सीएचसी मार्ग पर नालिया बजबजा रही है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांवों में नियमित रूप से साफ सफाई हेतु सफाई कर्मीयों की नियुक्ति की मांग उठाया है। आरोप है कि साफ सफाई के अभाव में टिमिलपुर का सामुदायिक शौचालय महीनों से शोपीश बना है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि सोमवार तक गांवों में सफाई कर्मी की नियुक्ति कराकर समस्या से निजात दिलाया जायेगा।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —