रक्तदान बना जीवनदान, मानवता बनी पहचान भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने बचाई लाल बिहारी शर्मा की जिंदगी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही

जब समाज का एक-एक व्यक्ति मानवता के सूत्र में बंधकर किसी जरूरतमंद के साथ खड़ा हो जाए, तब सेवा केवल एक शब्द नहीं बल्कि जीवन बचाने का संकल्प बन जाती है। भदोही में भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि उसका उद्देश्य केवल संगठन निर्माण नहीं, बल्कि समाज के हर पीड़ित और जरूरतमंद की सेवा करना है।

जीवन धारा मेडिकेयर प्रा. लि. हॉस्पिटल में भर्ती मरीज लाल बिहारी शर्मा की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल 1 यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई। समय तेजी से बीत रहा था और परिजनों की चिंताएं बढ़ती जा रही थीं। ऐसे कठिन समय में भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।

जैसे ही इस आपातकालीन स्थिति की जानकारी समिति के कर्मठ एवं जुझारू जिला उपाध्यक्ष छविनाथ शर्मा को मिली, उन्होंने बिना किसी विलंब के संस्था के सम्मानित अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा को पूरे मामले से अवगत कराया। मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानने वाले अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए।

अध्यक्ष के त्वरित एवं संवेदनशील नेतृत्व में अविलंब विवेकानंद चेरिटेबल ब्लड बैंक, भदोही से मरीज लाल बिहारी शर्मा के लिए 1 यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई गई। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज का उपचार सुचारु रूप से प्रारंभ हो सका और परिजनों के चेहरों पर राहत की मुस्कान लौट आई। पीड़ित परिवार ने संस्था के इस मानवीय कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

आज भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक जीवंत उदाहरण बन चुकी है। जब भी किसी परिवार पर संकट के बादल मंडराते हैं, यह संस्था एक सच्चे प्रहरी की भांति उसके साथ खड़ी दिखाई देती है। रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से संस्था समाज को यह संदेश दे रही है। कि किसी की धड़कनों को चलाए रखने से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता।

समाज के नाम एक संदेश

आइए, हम सभी संकल्प लें कि केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए भी जिएं। किसी जरूरतमंद के जीवन की डोर यदि हमारे एक छोटे से प्रयास से जुड़ सकती है, तो उससे बड़ा पुण्य कोई नहीं। भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति का यह मानवीय प्रयास न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा और संस्कार का एक आदर्श भी है।

जहाँ मानवता पुकारती है। वहाँ भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति सबसे पहले खड़ी नजर आती है।

 

रिपोर्ट  –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —