कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने कांवड़ यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर

कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने कलवारी क्षेत्र के विभिन्न कांवड़ मार्गों एवं प्रमुख प्वाइंटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने धुरकर स्थित बकहर नदी का भी निरीक्षण किया और कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को परखा।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ बाल मुकुंद मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक मड़िहान रविंद्र भूषण मौर्य सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ मार्गों पर सतर्कता बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —