कुदारन सड़क हादसे में पुलिस ने को बड़ी कार्यवाही, 9 को भेजा जेल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अहरौरा, मीरजापुर

16 जुलाई को हुए रात्रि तीन बजे कुदारन सड़क हादसे में पुलिस ने 47 लोगों किया नामजद और 90 से 100 लोगों को किया अज्ञात जिसमें से शनिवार को गिरफ्तार रविवार को 9 लोगों गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। 16 जुलाई को कुदारन स्टेट हाईवे 5A वारणसी से सोनभद्र जाते समय सड़क किनारे राजाराम पुत्र स्वर्गीय राम निवासी कुदारन के मकान के बाहर सो रहे लोगो को एक ट्रक UP65BT4308 तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सोते हुए लोगो के उपर चढ़ा दिया है

जिससे मौके पर 3 लोगो की मृत्यु हो गयी है तथा 2 लोग घायल हो गए। उक्त सूचना पर थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त कर रहे पुलिस पार्टी के साथ मौके पहुंचा गया तो कुछ छण बाद क्राईम मिटिंग से लौट रहे थानाध्यक्ष अजय मिश्रा मय हमराह मौके पर पहुंच गए।

उसी दौरान क्रेन व उपस्थित लोगो की मदद से दुर्घटना में घायलो को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया तथा मृतको को मलबे से बाहर निकालकर मर्चरी हाउस भेजवाते हुए परिजनो से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही किया गया।

इसी दौरान कुछ लोग अपने साथ लाठी डण्डा लेकर घटनास्थल उपस्थित होने लगे, अनिष्ट की आशंका पर थानाध्यक्ष अजय मिश्रा द्वारा थाना स्थानीय से फोर्स को मौके पर आने का आदेश दिया गया। उक्त आदेश पर थाना स्थानीय के एसआई राज कुमार सिंह, श्यामलाल यादव, राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र कुमार, सुनील कुमार चौकी प्रभारी इमिलिया चट्टी, एसआई रामअशीष बिन्द, संजय कुमार सिंह सहित, दर्जनों हेडकांस्टेबल, कांस्टेबल, महिला आरक्षी सहित पुलिस उपस्थित हुए

और आस पास के थानो व उच्चाधिकारी गणो को भी सूचना दिया कुछ देर पश्चात् पड़ोसी थाना अदलहाट प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स, पुलिस क्षेत्राधिकारी मडिहान उपस्थित आये। पिडित परिवारजन उक्त घटना से अत्यन्त मरमाहत थे। कोई निर्णय लेने में सक्षम नहीं थे। मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी पिडित परिवार के साथ सांत्वना देते हुए उनकी हरसम्भव मदद का आश्वासन दे रहे थे

कि भीड़ में उपस्थित कुछ लोगो के द्वारा बदनियति से पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारे बाजी करते हुए पुलिस बल की तरफ ईट पत्थर फेकना शुरु कर दिया, पुलिस के द्वारा इस प्रकार के कृत्य न करने के लिए बार बार समझाया गया किन्तु भीड़ उन्मादित होकर पुलिस के ऊपर आमादा फौजदारी होने लगी तथा बहुसंख्या में भीड के द्वारा आस पास सड़क के किनारे एंव मकान के मलबे से ईट पत्थर उठाकर पुलिस के ऊपर पथराव कर पुलिस को मौके से पीछे हटने को मजबूर किया।

भीड़ द्वारा पास खड़ी थाना अहरौरा पुलिस के सरकारी वाहन UP64G0459 को ईट पत्थर, लाठी डण्डो से तोडफोड कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। भीड द्वारा ईट पत्थरो से पुलिस बल पर जानलेवा हमला करते हुए पीएनओ नंबर 872050370 एसआई राजेन्द्र सिंह, म0का0 212520033 कंचन गुप्ता, हे0का0 112701707 नरेन्द्र सिंह, रि0आरक्षी 252523786 अखिलेश कुमार, हे0का0 972764229 मनुराम गौड को घायल कर दिया गया एवं जान से मारने की धमकी दी गयी, पुलिसकर्मियो को गम्भीर चोटे आयी जिनको तत्काल अन्य सरकारी वाहनो से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। उक्त घटना से लोक शान्ति भंग हो गयी।

भीड़ में शामील अविनाश बिन्द पुत्र बालकेश्वर बिन्द निवासी मुझडीह थाना अहरौरा, सलामत हुसैन पुत्र सैयद खान, भवानी पुत्र शिवकुमार, शेरु खान पुत्र मो. शफी, मनोज कुमार पुत्र किशोरी, संगम चौरसिया पुत्र संतोष चौरसिया, संतोष शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा, राजेश सोनकर पुत्र लालजी सोनकर, रामविलास पुत्र पंचम, रिंकू राजभर पुत्र रामजनि राजभर, भोटु राजभर पुत्र दुलारे निवासी, मनोहर राजभर पुत्र प्यारे राजभर, दीपन मौर्या पुत्र सदानन्द मौर्या, राजमनि पुत्र अज्ञात, राजू यादव पुत्र गिरधारी यादव, धीरज यादव पुत्र दानी यादव, रशीद खान पुत्र अज्ञात, सुनील सोनकर पुत्र होरीलाल सोनकर, काजू सोनकर पुत्र छुन्नु सोनकर,

प्रभात मौर्या पुत्र सदानन्द मौर्या, रामआसरे मौर्या पुत्र नन्दलाल मौर्या, लल्लन सोनकर पुत्र स्व बोदे सोनकर, फन्नु यादव पुत्र गिरधारी यादव, पिन्टु सोनकर पुत्र अज्ञात, गनुल पुत्र राशीद खाँ, हदीश खां पुत्र स्व. बबुली खां, लड्डु पुत्र अकरम, चेखुरी यादव पुत्र चन्ना यादव, समस्त निवासी कुदारन थाना अहरौरा और शैलेन्द्र मौर्या उर्फ भोला पुत्र बाबूलाल मौर्या निवासी गायघाट थाना चुनार, राहुल यादव पुत्र स्व. जितेन्द्र यादव निवासी लालपुर थाना अहरौरा, विकास यादव पुत्र पारस यादव, सत्यप्रकाश यादव पुत्र कल्लू, देवन्द्र पुत्र रामसरण सिहं, मोनू पटेल पुत्र सुरेश सिहं,

सालू यादव पुत्र मंगल यादव निवासी धुरिया थाना अहरौरा, रामकृष्ण सोनकर पुत्र सोठा, संजय सोनकर पुत्र लक्ष्मण सोनकर, अंशु गुप्ता पुत्र राजु गुप्ता, रामकिशुन सोनकर पुत्र सीताराम, अनिल पुत्र गुड्डु बिन्द, राजु पुत्र झुन्नु सोनकर, सुशील पुत्र स्व. फेंकू, भानू पुत्र बबलू, गोलू पुत्र गोपाल गुप्ता, कुलदीपु पुत्र स्व. छांगुर निवासी बाराडीह थाना अहरौरा

जिला मिर्जापुर, गोलू पुत्र अज्ञात निवासी गोढउरा, संतोष बिन्द पुत्र रामराज बिन्द निवासी अलहुआ थाना अदलहाट जिला मिर्जापुर सहित 47 लोगों को नामजद, और अन्य 90 से 100 व्यक्ति नाम पता अज्ञात लोगो के द्वारा उक्त घटना को कारित किया गया है। भीड़ का यह कृत्य धारा 109 (1), 189, 189(1), 191(1), 191(2), 190, 221, 285, 121, 121(1), 132, 352, 351(2), 224, 126(1), 324(4) BNS व 7 सी0एल0ए0 एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने 47 नामजद में से 9 को भेजा जेल, 100 अज्ञात की जो रही तलाशी

26 जुलाई को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 9 अभियुक्त प्रभात कुमार मौर्या पुत्र सदानन्द मौर्या, रोशन कुमार गुप्ता पुत्र गोपाल दास गुप्ता, लल्लन पुत्र स्व0 बोदेलाल, राजेश सोनकर पुत्र लालजी सोनकर, सुनील उर्फ सुशील सोनकर पुत्र स्व0 फेकू सोनकर, मनोज कुमार पुत्र किशोरी उर्फ विपत, काजू सोनकर पुत्र छुन्ना सोनकर, भानू सोनकर पुत्र बब्लू सोनकर समस्त निवासीगण कुदारन थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर व अविनाश बिन्द उर्फ अविनाश राही पुत्र बालकेश्वर बिन्द निवासी ग्राम मूजडीह थाना

अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर धारा 109(1), 189, 189(1), 191(1), 191(2), 190, 221, 285, 121, 121(1), 132, 352, 351(2), 224, 126(1), 324(4) बीएनएस व 07 आपराधिक कानून अधि. में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने पुलिस टीम एसआई महेन्द्र कुमार, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार, रामाआशीष बिन्द, आशीष कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष राय, मुख्य आरक्षी शशिप्रताप सिंह, नरेन्द्र सिंह, गुफरान अहमद, सहित री आरक्षी राहुल पटेल, अजेन्द्र कुमार व सरोज राहुल राजकुमार रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —