चन्दौली सकलडीहा,
दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते दिनों हुई लाठी चार्ज की घटना को लेकर कांग्रेस सपा सहित विभिन्न दलों के साथ छात्रों का संगठन लामबंद होकर सड़क पर उतर गये है। जिसे लेकर जिले में हाई अलर्ट है। इसके बाद भी सकलडीहा कस्बा से लेकर चौराहा और तिराहों तक दिल्ली लाठी चार्ज के विरोध में पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की इस्तीफा सहित अन्य स्लोगन लिखा हुआ है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
दिल्ली में हुई लाठी चार्ज की घटना और सपा प्रमुख अखिलेश यादव व राहुल गांधी सहित अन्य बड़े नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर जिले में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसे लेकर पुलिस सुबह से लेकर शाम तक चक्रमण कर रही है। संभावित धरना प्रदर्शन को लेकर नेताओं को हाउस अरेस्ट भी किया जा रहा है।
जिसमें बीते दिनों सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर से लेकर छात्र नेता सौरभ यादव सहित अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया था। तहसील मुख्यालय पर भी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। इसके बाद भी सकलडीहा कस्बा में दिल्ली में हुई लाठी चार्ज के विरोध में जगह जगह दुकान और मकानों पर पोस्टर लगाया गया है।
जिस पर केन्द्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान का इस्तीफा और शिक्षा हमारा हक है ना कि व्यापार आदि स्लोगन लिखी पोस्टर जगह जगह चिपका हुआ है। जिसे लेकर कोतवाली पुलिस अनजान है। वही पोस्टर लगाये जाने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।











Users Today : 27
Users This Year : 23638
Total Users : 36231
Views Today : 41
Total views : 71144