मीरजापुर
जनपद में कांग्रेस पार्टी के नेताओं को 23 जुलाई को लगातार दूसरे दिन भी हाउस अरेस्ट किया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि जिस शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में बार-बार पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और लाखों युवाओं के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े हुए हों, उसे पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। हम सब की मांग है कि मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है- धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त किया जाए, परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय की जाए तथा देश के युवाओं का शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पर विश्वास बहाल करने के लिए ठोस एवं प्रभावी सुधार लागू किए जाएं।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोपाल चौधरी, दुर्गा प्रसाद चौधरी, दीपचंद जैन, विधि सिंह, इतिहास अंसारी, श्रीकांत मिश्रा, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, रामशाही सिंह एडवोकेट, दिनेश चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 32
Users This Year : 23643
Total Users : 36236
Views Today : 67
Total views : 71170