ब्लैकमेल से तंग आकर किन्नर की गला दबाकर हत्या।24 घंटे में आरोपित गिरफ्तार।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर 

पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले किन्नर के शव की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी अरशलान ने अपने पिता सत्तार खान उर्फ हसीना (किन्नर) की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंके जाने की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी थी। इस पर पड़री थाने में बीएनएस की धारा 103(1) व 238(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार को एसओजी/सर्विलांस व पड़री पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भदोही के चक जीवरानी निवासी 25 वर्षीय सोनू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो (यूपी 65 क्यूटी 2228) भी बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह सत्तार खान उर्फ हसीना के साथ रहता था, लेकिन उससे अलग होना चाहता था। आरोप है कि मृतक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने रामनगर बुलाकर शराब पिलाई और नशे की हालत में गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को ऑटो में लादकर पड़री थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर रेलवे बाउंड्री के पीछे छिपा दिया तथा गले पर भारी पत्थर रख दिया, ताकि घटना दुर्घटना प्रतीत हो।पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —