“दशाश्वमेध घाट पर 36वीं वाहिनी पीएसी का बाढ़ राहत मॉक ड्रिल, सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने जवानों को दिया बचाव का प्रशिक्षण”

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दिनाँक 24.07.2026 को डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय(आईपीएस ) -सेनानायक के दिशा- निर्देशन एवं उपस्थिति में वाहिनी के बाढ़ राहत दल द्वारा दशाश्वमेध घाट, वाराणसी में बचाव राहत मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया गया.

इस अवसर पर जवानों द्वारा गहरे पानी में डूबते हुए लोगों को बचाने का ड्रिल, प्राथमिक उपचार, पेट से पानी निकालना, CPR देना एवं चिकित्सालय भेज कर उनकी जान बचाना आदि का डेमोंसट्रेशन किया गया.

इस अवसर पर सेनानायक द्वारा जवानों को संबोधित करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया..

इस अवसर पर प्रमोद कुमार यादव -उपसेनानायक, राजेश कुमार – सहायक सेनानायक,
कुमार धीरेंद्र नारायण-सहायक सेनानायक, PC गुड्डु कुमार – प्रभारी, बाढ़ राहत दल एवं
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारीगण, प्रभारी जल पुलिस, जल पुलिस के कर्मचारीगण, NDRF के अधिकारी /कर्मचारीगण, घाट पर मौजूद भारी संख्या में दर्शनार्थीगण एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे…

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —