अ​​खिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध मेें निकला मशाल जुलूस

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार देर शाम समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के सुंदरघाट से मशाल जुलूस निकाला। युवा नेता आकाश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दमन से डरने वाले नहीं हैं और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। मशाल जुलूस सुंदरघाट से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मुकेरी बाजा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजय पटेल, जगदीश्वर सिंह, राजकुमार यादव, अनुराग तिवारी, फैज अहमद, कन्हैया कुमार , रवि सोनकर, राम मिलन यादव आदि रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —