दिनांक 23.07.2026 को बीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब एवं शान्तुन कुमार सिनसिनवार, उपजिलाधिकारी राजातालाब द्वारा आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना जंसा अन्तर्गत चौकी रामेश्वर क्षेत्र में पीस कमेटी गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ श्रावण मास के दौरान कानून-व्यवस्था, शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने,
आपसी समन्वय स्थापित करने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित सभी लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

गोष्ठी के उपरांत सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब एवं उपजिलाधिकारी राजातालाब द्वारा रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, नियमित पैदल एवं वाहन गश्त, प्रभावी यातायात संचालन, ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की सतत निगरानी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही श्रावण मास के दौरान पुलिस प्रबंध को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष जंसा, उ0नि0 आदित्य सिंह, चौकी प्रभारी रामेश्वर, सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट रिम्मी कौर










Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 88
Total views : 71191