अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के कार्यालय में कार्यरत हे0का0 नीरज पाण्डेय ने कैंसर पीड़ित मरीज को रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीज हामिद को तत्काल 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही कार्यालय अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी में कार्यरत मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय ने मानवता एवं सेवा-भाव का परिचय देते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय के समय पर किए गए रक्तदान से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। उनका यह सराहनीय कार्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। रक्तदान महादान है तथा समय पर किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे मानवीय एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाती रहेगी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —