राज्य महिला आयोग की सदस्य का हुआ जोरदार स्वागत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनिया,

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव का बुधवार को मारुफपुर बाजार स्थित सामाजिक कार्यकर्ता राकेश यादव रौशन के जनसंपर्क कार्यालय पर हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राकेश यादव रौशन एवं अन्य लोगों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य महिला आयोग लगातार महिलाओं के हित में कार्य कर रहा है। महिलाओं की समस्याओं को जानने और उनका निदान करने के लिए महिला आयोग की सदस्य हर जिले में जाकर सुनवाई कर रही हैं।

जिसके कारण महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा और अन्य तरह के अपराधों में कमी आई है। महिला थानाध्यक्ष अलीनगर पूजा कौर ने कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, अत्याचार।और बर्बरता को रोकने के लिए महिला थाने के दरवाजे सदा खुले हैं।

इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी दीक्षा, बेचू गुप्ता, डॉ. राजेश निषाद, नेसार खान, तस्लीम खान, रामदयाल, राजेश यादव बीडीसी, अमरजीत यादव, उमेश यादव, अलीशेर भाई, रमेश मौर्या, मारुफपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतलाल मौर्या आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —