सकलडीहा,
सकलडीहा तहसील उपकेन्द्र और ग्रामीण उपकेन्द्र की फीडरों पर बिजली की कटौती से लोगों की दिनचर्या खराब होगयी है। बुधवार को सुबह दस बजे से सकलडीहा तहसील फीडर से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप रहा। सुबह बारिश के कारण धानापुर से आने वाली लाइन में ब्रेक डाउन होगया। ढ़ाई बजे ठीक होने पर फीडर का पैनल में खराबी होने से आपूर्ति आठ घंटें तक ठप रहा। जिससे कस्बा सहित तहसील और कोतवाली में पूरे दिन अंधेरा छाया रहा।
सकलडीहा तहसील फीडर से सकलडीहा कस्बा,ताजपुर,तेन्दुई,दुर्गापुर,नागेपुर,सिरोहुपुर गांव के हजारों उपभोक्ताओं के साथ तहसील,कोतवाली,सीओ कार्यालय,सीएचसी, डायट,सकलडीहा पीजी कॉलेज व इंटर कॉलेज सहित कई राष्ट्रीयकृत बैंक और सरकारी कार्यालय में बिजली आपूर्ति होती है। सुबह तहसील मार्ग पर लटकते पेड़ काटने के लिये सुबह दस बजे आपूर्ति बंद कर दिया।
इसी बीच धानापुर से आने वाली लाइन में बारिश के कारण ब्रेक डाउन होगया। ढ़ाई बजे करीब ठीक होने पर तहसील फीडर के पैनल में तकनिकी खराबी के कारण शाम साढे बजे तक आपूर्ति बंद रहा। जिसके कारण सरकारी कार्यालय से लेकर शिक्षण संस्थान और कस्बा में बिजली आपूर्ति ठप रहा। इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि तकनिकी खराबी के कारण आपूर्ति ठप है। मरम्मत कार्य चल रहा है। देर शाम तक आपूर्ति शुरू कराया जायेगा।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240