BJP के ‘घेराव’ पर कांग्रेस का ‘लाठी’ जवाब: लखनऊ में पुलिस से भिड़े भाजपाई, अजय राय बोले— “ईंट का जवाब पत्थर से देंगे”

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को उस वक्त भारी राजनीतिक घमासान मच गया, जब भाजपा (BJP) कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने निकल पड़े। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई।

पुलिस और BJP कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की

BJP कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई, तो उग्र कार्यकर्ता उस पर चढ़ गए और आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस को उन्हें नियंत्रित करने और स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
कांग्रेस कार्यालय पर लट्ठ लेकर तैनात रहीं महिलाएं

दूसरी ओर, संभावित हमले को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हाथों में लट्ठ (डंडे) लेकर तैनात हो गईं।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा:

“BJP वाले यह बात अच्छी तरह याद रखें। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता शांत और सज्जन जरूर है, लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए हर तरह से तैयार भी है।”

क्यों हुआ यह बवाल?

दरअसल, 21 जुलाई को सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी के विरोध में BJP के प्रदेश नेतृत्व ने

लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था।
पुलिस ने भारी सुरक्षा बलों के साथ अंततः BJP कार्यकर्ताओं को रोककर प्रदर्शन को शांत कराया।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —