राजगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के 4 शातिर गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक बरामद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर/राजगढ़

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना राजगढ़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 7 मोटर साइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 22.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना राजगढ़ पुलिस टीम ने शक्तेशगढ़ रोड़ पर स्थित निर्माणाधीन चिड़ियाघर की बाउंड्री के अंदर से घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को पकड़ा।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों में क्रमशः 1. अशोक कुमार पुत्र पप्पू भारती निवासी हिन्दुआरी, थाना राबर्टसगंज, सोनभद्र 2. रवि कुमार पुत्र जमुनाराम निवासी सिरिहिरा, थाना चांद, कैमूर भभुआ, बिहार 3. रविन्दर राम पुत्र सागर निवासी अलिपुर, थाना चांद, कैमूर भभुआ, बिहार 4. रामकेश उर्फ नसुड़ी पुत्र रामदुलार निवासी निकरिका चूडिहवा बस्ती, थाना

राजगढ़, मीरजापुर पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गैंग है जो अलग-अलग स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी करते हैं। चोरी के बाद नंबर प्लेट हटाकर वाहनों को सुनसान जगह पर छिपाकर रखते हैं और बाद में बेच देते हैं। बिक्री से मिले पैसों को आपस में बांटकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

पुलिस ने इस संबंध में थाना राजगढ़ पर मु.अ.सं. 115/2026 धारा 35, 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त अशोक और रामकेश पर पहले से कई चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —