वाराणसी में उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार! डीएम सत्येन्द्र कुमार का बड़ा एक्शन, अफसरों को सख्त निर्देश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

जनपद में औद्योगिक विकास और निवेश परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु, जनपदीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई तथा जिला श्रम बन्धु समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उद्योगों से जुड़ी समस्याओं, लंबित मामलों तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में औद्योगिक विकास को नई गति मिल सके।

एमओयू के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेश परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही आयोजित जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक में श्रमिकों के हितों, श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन तथा श्रमिकों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और श्रमिक कल्याण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनपद के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —