गौरीपुर जवाहरनगर में भाजपा नेता राजा जैन ने कराया वार्षिक भंडारे का आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बागपत,

भाजपा के मंडल मंत्री, भारतीय जैन महासंघ के मंत्री, जय शांति सागर निकेतन मंडोला के उपाध्यक्ष एवं श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रिवर पार्क के उपाध्यक्ष राजा जैन द्वारा गौरीपुर जवाहरनगर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर श्रद्धा और सेवा भावना के साथ वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधिकारी नोवेन्द्र सिंह सिरोही रहे, जिन्होंने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विधिवत भंडारे का शुभारंभ कराया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

राजा जैन व उनके परिवार के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से संभाली। राजा जैन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में योगदान देना उनका सौभाग्य है । कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहेंगे।

इस अवसर पर राजा जैन के भाई भारती जैन, वासु जैन, पारस जैन, उमंग जैन, लक्की, हर्षित शर्मा, सौरव शर्मा, सोनू, मनोज जैन, विशु, यश, चेतन, सन्नी जैन, मन्नी जैन, सचिन जैन, हर्ष, विक्की, डॉ रिजवान, खुशी जैन, गोरी जैन, परी जैन, जाह्नवी, सलोनी, दृष्टि जैन, रूपा जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – विवेक जैन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —