सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मिले विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, व्यक्त की गहरी शोक संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 18 जुलाई 2026 को ग्राम कुदारन,मंडल अदलहाट,विधानसभा मड़िहान,जनपद मिर्जापुर में घटित भीषण सड़क दुर्घटना के पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक माननीय रमाशंकर सिंह पटेल पहुंचे।

ज्ञात हो कि बीते दिन राजाराम राजभर जी के घर में एक अनियंत्रित ट्रक घुस जाने से अत्यंत दुःखद हादसा हुआ था,जिसमें तीन लोगों का असामयिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें,तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

इस अवसर पर माननीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पीड़ित परिवार को व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहयोग प्रदान किया,तथा कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे और पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस घटना के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से मिलकर पीड़ित परिवार को शासन स्तर से हर संभव आर्थिक सहायता एवं अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों से भी घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए पीड़ित परिवार को शासन की समस्त पात्र सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी दुःखद घटनाएं अत्यंत पीड़ादायक होती हैं और सरकार का प्रयास रहेगा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता एवं न्याय मिले।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,ग्रामीणजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे तथा सभी ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —