अवैध रजिस्ट्री का आरोप, मुन्ना राम ने DM कैमूर से लगाई गुहार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भभुआ/कैमूर

चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नंदगांव पंचायत के महुला गांव निवासी मुन्ना राम ने अपने भाइयों और माता पर मनमानी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी कैमूर से लिखित शिकायत कर गुहार लगाई है।

मुन्ना राम ने आवेदन में कहा कि उनके भाइयों ने उन्हें बिना सूचना दिए रजिस्ट्री कार्यालय भभुआ जाकर उनके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री करा ली। उन्होंने बताया कि जमीन उनके पिता और दादा के नाम से अभी भी थाना चोरघटिया, भगवानपुर, जिला कैमूर में नामांकित है।

“मुझे मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा”

मुन्ना राम का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता है। साथ ही उनके हिस्से की जमीन लिखवाने के नाम पर धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने चाचा और भाइयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रजिस्ट्री की कोई सूचना न देकर मनमानी तरीके से रजिस्ट्री करवा ली गई।

कानूनी अधिकार की बात उठाई

शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि वह अपने माता-पिता और दादा के वंशावली के अनुसार वैध उत्तराधिकारी हैं तो किसी भी जमीन की रजिस्ट्री के समय उन्हें उपस्थित रहने का अधिकार मिलना चाहिए। न्यायालय के अनुसार दादा या बाबा के नाम की संपत्ति में उत्तराधिकारी को रजिस्ट्री के समय उपस्थित रहने का अधिकार होता है।

मुन्ना राम ने जिला पदाधिकारी को अपने शुद्ध दस्तावेज के साथ लिखित शिकायत सौंपी है और मामले में न्याय की मांग की है।

अब देखना होगा कि इस मामले पर जिला प्रशासन और भभुआ व्यवहार न्यायालय क्या कार्रवाई करता है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —