गोमती जोन में ‘लेडी सिंघम’ का जलवा, कार्यकुशलता से कायम कानून का राज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत गोमती जोन वर्तमान में अपनी कार्यशैली और सक्रियता के चलते चर्चा का केंद्र बना हुआ है। डीसीपी ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान के नेतृत्व में पूरे जोन की पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रहती है। उनके कड़े निर्देशों का पालन करते हुए सभी थाना प्रभारी अपराधों पर अंकुश लगाने में जुटे हैं।

गोमती जोन की सफलता में एडीसीपी नृपेंद्र कुमार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो अपनी कार्यकुशलता और सख्त तेवरों के लिए पूरे जोन में पहचाने जाते हैं। वहीं, पिंडरा के एसीपी प्रशांत सिंह जनता के बीच अपनी लोकप्रियता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। वे स्वयं अपने सर्किल में निगरानी रखते हैं, जिससे क्षेत्र में शांति बनी रहती है।

दूसरी ओर, वरुणा जोन में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष रूप से चौबेपुर और चोलापुर थानों को लेकर शिकायतें आम हैं, जहां पीड़ितों को केवल आश्वासन मिलता है और मुकदमों के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है। तुलनात्मक रूप से देखें तो, डीसीपी लेडी सिंघम नीतू काद्दयान की कुशल रणनीति के कारण गोमती जोन आज वाराणसी का सबसे भरोसेमंद और अनुशासित जोन बनकर उभरा है।

 

रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —