सकलडीहा,
नवागत उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह का शुक्रवार को सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बार और ब्रेंच की सामांजस बनी रहेगी। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने तहसील के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
एसडीएम आकांक्षा सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है। इनके सहयोग से गांव गिरॉव के गरीब और असहायों को न्याय मिलने की उम्मीद रहती है। उन्होंने भरोशा दिया कि अधिवक्ता हित में सदैव सहयोग रहेंगा। बार और ब्रेंच का सामांजस सदैव बना रहेगा
उन्होने अधिवक्ताओं से जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान कराये जाने में सहयोग की अपील किया। कहा कि न्यायालय के संचालन से लम्बित वादों का समय से निस्तारण कराने में सहुलियत होगा। किसी भी अधिवक्ता और वादकारी को बार बार किसी काम के लिये परेशान नही होना पड़ेगा। अंत में तहसील के अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री रामराज यादव, पंकज सिंह यादव, श्रीकांत सिंह,रमाकांत पांडेय, यशवंत सिंह यादव, जगदीश सिंह सहित अन्य रहे।










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222