ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों की अहम बैठक, समयबद्ध जनसेवा और जवाबदेही पर अधिकारियों का सख्त संदेश*

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

शुक्रवार को आयोजित पंचायत सहायकों की महत्वपूर्ण बैठक में पंचायत स्तर पर जनसेवा को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में विकासखंड के सभी पंचायत सहायकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन निर्धारित समय पर पंचायत भवन में उपस्थित रहकर शासन की योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीणों के लिए शासन की योजनाओं का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक अनुपस्थिति या कार्यों में विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत सहायक को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करना होगा।

अधिकारियों ने फैमिली आईडी, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य ऑनलाइन एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी कार्यप्रणाली, समयबद्ध सेवा और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार प्रत्येक पंचायत सहायक की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत नारायण दत्त नीलेश मिश्रा, एडीओ कोऑपरेटिव संजय बीसी, सेक्रेटरी संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन नवीन सोनकर ने किया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —