सावन माह में शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए पग पग पर तैनात रहेगी पुलिस- एसपी का निर्देश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

आगामी 29 जुलाई को गुरूपूर्णिमा और 30 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया।

इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना के बाद अधिकारियों को सुरक्षा के बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भोजापुर और सकलडीहा रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ट्रेनों को कासन पर चलाये जाने के लिये विभागीय पत्राचार भी जारी किया।

सावन माह में चतुर्भुजपुर स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर और सकलडीहा कस्बा के प्राचीन महेश्वर मंदिर पर शिवभक्तों का दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिये जत्था पहुंचता है। सावन माह में कावरियों और शिवभक्तों के साथ व्रती महिलाओं को कोई समस्या न हो इसके लिये पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कालेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर दर्शन पूजन किया।

इसके बाद मंदिर में सीसी कैमरा के साथ, महिला और पुरूष के लिये अलग से बैरकेटिंग बनवाने के साथ साफ सफाई व एम्बुलेंस की व्यवस्था कराये जाने का निर्देश दिया। साथ ही भोजापुर और सकलडीहा रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव को विशेष निर्देशित किया।  हर हाल में यातायात सुगम रहने के बारे में अधिकारियों को बताया। प्रत्येक सोमवार को 20 से 25 हजार संख्या में पहुंचने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के लिये विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

इस बाबत एसपी आकाश पटेल ने बताया की सावन माह में यातायात सुगम बनाए रखने के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस टीम सादे और वर्दी में तैनात रहेगी अतिरिक्त सीसीटीवी लगाकर पूरे सावन माह में विशेष निगरानी रखी जाएगी अतः में सावन माह में मंदिर के समीप किसी भी प्रकार की मांस मछली और मीट की दुकान नहीं खुलेगी।

इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा वीडियो विजय सिंह एडीयो पंचायत बजरंगी पांडेय अमित मिश्रा कोतवाल भूपेंद्र निषाद मंदिर प्रशासनिक अधिकारी पीयूष तिवारी राजेश पांडेय विकास दीक्षित जगदीश यादव रंजन सिंह सहित अन्य अधिकारी रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —