महा स्वास्थ्य शिविर में 1250 मरीजों का परीक्षण,निःशुल्क दवा व परामर्श मिला

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रसड़ा बलिया

बाबा रामदल सूरजदेव हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी और देर शाम तक चिकित्सकों ने करीब 1250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया।

शिविर का शुभारंभ सुभासपा के प्रदेश महासचिव एवं रसड़ा विधानसभा पर्यवेक्षक शिवेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना भी है। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को अस्पताल की ओर से यथासंभव निःशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही जरूरत के अनुसार दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
शिविर में डॉ. शाहनवाज अहमद, डॉ. सुखवेन्द्र पाल सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. उमाशंकर वर्मा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. अंकित सोनकर सहित अन्य चिकित्सकों एवं फार्मासिस्टों ने अपनी सेवाएं दीं।

इस दौरान पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी सुभासपा के कोषाध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, मुकेश सिंह अजय प्रताप सिंह,अतुल विक्रम सिंह, सुशीला राजभर अशोक सिंह, ग्राम प्रधान राजेश पटना तथा विजय शंकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश राजभर ने किया।
शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्र के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जनहित की महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

रिपोर्ट विजय कुमार सोनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —