सदर, सहजनवां, गोला और बांसगांव को मिले नए एसडीएम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर-

जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। इस फेरबदल के बाद सदर, सहजनवां, गोला और बांसगांव तहसीलों को नए उप जिलाधिकारी मिल गए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ज्ञान प्रताप सिंह, जो अब तक उप जिलाधिकारी गोरखपुर के साथ तहसीलदार सदर के पद से संबद्ध थे, उन्हें उप जिलाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नमन मेहता, जो उप जिलाधिकारी गोरखपुर के पद पर कार्यरत थे, को उप जिलाधिकारी सहजनवां बनाया गया है।

इसी क्रम में मनीष कुमार, जो वर्तमान में उप जिलाधिकारी गोरखपुर के पद पर कार्यरत थे, को उप जिलाधिकारी गोला के पद पर तैनात किया गया है।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —