लो बोल्टेज व अनियमित कटौती से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने उपकेन्द्र पर जडा ताला

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा

अमडा विद्युत उपकेन्द्र से जुडे गांवो के लोग लो बोल्टेज व अनियमित कटौती से जूझ रहे हैं।उपभोक्ताओं का सब्र गुरुवार को अतत: टूट गया।उपकेन्द्र पर ताला जडकर कर धरना पर बैठ गए।

सूचना पर मौके पर बिजली विभाग के आला अधिकारी सहित कई थाना की पुलिस फोर्स के साथ सी ओ सदर पहुंचे दो दिनों के भीतर समस्या के समाधान के बाद धरना स्थगित कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराया गया।

अमडा विद्युत उपकेन्द्र के ररुआ, जेवरियाबाद, बरहनी,अमडा,विश्वबैंक,ककरैत,असना सहित कुल दस फीडरों से विकास खंड बरहनी के करीब 135 गांवो को विद्युत आपूर्ति होती है। उपकेन्द्र से कुछ दिनों से विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से लोगों को नहीं मिल पा रहा था।

अनियमित कटौती व लो बोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों का बिलबिलाती गर्मी मे सब्र जबाब दे गया लामबंद होकर लोग अमडा विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे ताला जडकर समस्या के समाधान की मांग पर अड गए।उपकेन्द्र पर तैनात कर्मियों द्वारा मामले से विभागीय अधिकारियों सहित पुलिस को अवगत कराया गया।

सूचना पर खलबली मच गयी।

मौके पर बिजली विभाग के वाराणसी जोन के द्वितीय चीफ प्रवेश कुमार सहित एस डी ओ जसमीर सिंह,एक्शियन नरेश सिंह,जेई जवाहर सिह पहुंचे मौके पर धरनारत उपभोक्ताओं से वार्ता की गयी। लोगों ने अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान की मांग की गयी।

उपभोक्ताओं का आरोप था कि फीडरों पर लो बोल्टेज के साथ साथ रोस्टर के मुताबिक चंद घंटे भी सुचारू रुप से बिजली नहीं मिल पा रही है।तत्पश्चात अधिकारियों ने दो दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया।

हांलाकि यहां उपभोक्ताओं ने चेताया कि यदि समय सीमा के भीतर यदि समाधान नहीं हुआ तो पुन: धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुद सी ओ सदर देवेन्द्र कुमार कंदवा,धीना थाना की पुलिस के साथ मौजूद रहे।

धरना मे मुख्य रुप से रतन सिंह, मुन्ना फकीर,ओमप्रकाश सिंह, उदयनारा़यन,महेन्द्र सिंह,रवि पांडे, लक्कड सिंह,डब्बू राय,देवेन्द्र, अखिलेश यादव,अंकुर राय,सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —