कैंट स्टेशन पर एंटी रोमियो टीम का बड़ा एक्शन: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 8 को चेतावनी देकर छोड़ा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सिगरा थाना की एंटी रोमियो टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन के सामने महिलाओं से अश्लील इशारे व अभद्र हरकत कर परेशान करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पिलर संख्या 57 से 60 के बीच कुछ युवक महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं। सादे कपड़ों में पहुंची एंटी रोमियो टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवनीश पाण्डेय (वाराणसी) और संदीप कुमार यादव (मिर्जापुर) को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं मौके पर मिले 8 अन्य युवकों को उनके परिजनों को बुलाकर कड़ी चेतावनी और माफीनामा लेने के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —