थाना जिगना पुलिस द्वारा नकली सोने के गुल्ली को असली बताकर धोखे से बेचकर धोखाधड़ी करने वाला चौथा अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 पीली धातू व 65 हजार रूपये बरामद —

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

थाना जिगना, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 12.07.2026 को वादी सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र हरिहर सिंह निवासी लीलापुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी धोखे से नकली सोने के सिक्के को खुदाई में निकला हुआ सोने का गुल्ली बताकर धोखे से बेचने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी ।

उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-176/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जिगना को निर्देश दिए गए ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा जा चूका था । इसी क्रम में दिनांकः 14.07.2026 को उप निरीक्षक अभिषेक सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चौथा अभियुक्त रामेश्वर बिन्द उर्फ प्रिन्स कुमार बिन्द पुत्र रामअवतार बिन्द निवासी परौतीपुर बघेड़ाखुर्द थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर घटना से सम्बन्धित 02 पीली धातू व 65 हजार रूपये बरामद किया गया ।

थाना जिगना पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2-थाना को0देहात पुलिस द्वारा चोरी, मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार,—
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.06.2026 को वादी श्रीनाथ सोनी पुत्र स्व0 मुन्नुलाल सोनी निवासी टटहाई रोड थाना कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध जेसीबी आदि लगाकर खेत से मिट्टी चोरी करने, मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-318/2026 धारा 303(2),191(2),352,351(2),115(2),308(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 14.07.2026 को उप निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता

मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मुन्नी बिन्द उर्फ सुरेश बिन्द पुत्र रामचन्द्र बिन्द निवासी ईटवा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 303(2),191(2),352,351(2),115(2),308(5) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

3.थाना को0शहर पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से बाल अपचारी हिरासत में लिया गया —
थाना को0शहर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-116/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष को0शहर को निर्देश दिये गये ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0शहर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 14.07.2026 को उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित बाल अपचारी को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/बाल सुधार गृह भेजा गया।

4.थाना को0कटरा पुलिस द्वारा चोरी के सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार—
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा वाहनों की चोरी एवं बिक्री की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/वाहनों की बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.07.2026 को उप निरीक्षक राकेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत डंकीनगंज से 01 अभियुक्त रतन पुत्र हिंचलाल निवासी गैबीघाट थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक बोरे में चोरी की रेडियेटर ऐ.सी. आउट डोर व ऐ.सी. आउट डोर मोटर बरामद किया गया ।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-221/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

5.जनपदीय पुलिस द्वारा 02 नफर वारंटी गिरफ्तार —
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 14.07.2026 को थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

6.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 25 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना विन्ध्याचल-04
थाना को0देहात-01
थाना चिल्ह-01
थाना चुनार-05
थाना अदलहाट-04
थाना लालगंज-02
थाना सन्तनगर-02
थाना ड्रमण्डगंज-01
थाना अहरौरा-04
थाना मड़िहान-01

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई