पुरी में रथ यात्रा आज से, भगवान जगन्नाथ भाई-बहनों के साथ भक्तों को देंगे दर्शन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा 16 जुलाई से प्रारंभ होगी और 27 जुलाई तक विभिन्न पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगी। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथों पर विराजमान होकर श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर तक यात्रा करेंगे।

यह उत्सव श्रीमंदिर की परंपराओं और पंचांग के अनुसार आयोजित किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ओडिशा के पुरी शहर में हर साल आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा, सनातन परंपरा के सबसे भव्य और आस्थावान उत्सवों में गिनी जाती है। ओडिशा के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में भी इससे जुड़े कार्यक्रम होते हैं।

 

रिपोर्ट रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई