आपने अगर 3 Idiots फिल्म देखी होगी, तो इन्हें ज़रूर पहचान गए होंगे। ये हैं ओमी वैद्या, जिन्होंने फिल्म में चतुर (Silencer) का किरदार निभाया था।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

3 Idiots में रैंचो का किरदार जिस शख्स से प्रेरित था, वो सोनम वांगचुक हैं। उनका किरदार निभाने वाले Aamir Khan भले ही सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर अब तक खामोश हैं, लेकिन चतुर का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्या खुलकर उनके समर्थन में सामने आ गए हैं।

Omi Vaidya ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “Did you know the real life Phunsukh Wangdu may die?” उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक NEET-UG 2026 पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के लिए न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। लंबे समय से भूख हड़ताल पर रहने की वजह से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है।

वीडियो के आखिर में ओमी वैद्या ने लोगों से अपील की कि Sonam Wangchuk का समर्थन करें और उनकी आवाज़ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं..!

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —