दिनांक 15.07.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर हथिवार मोड़ के पास से मु0अ0सं0 136/2026, धारा 108/352 बीएनएस से संबंधित 02 नामजद अभियुक्तों कुलदीप कुमार एवं शैलेन्द्र कुमार उर्फ मुनीब को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.07.2026 को वादिनी द्वारा थाना सिंधोरा पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त कुलदीप कुमार उसकी पुत्री को काम दिलाने के बहाने भुसावल (महाराष्ट्र) ले गया, जहाँ विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में युवती के गर्भवती होने की जानकारी होने पर विवाह की बात करने पर अभियुक्त कुलदीप कुमार एवं उसके पिता शैलेन्द्र कुमार उर्फ मुनीब द्वारा विवाह से इंकार करते हुए धमकी दी गई। इससे मानसिक रूप से आहत होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, वाराणसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पर अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. कुलदीप कुमार पुत्र शैलेन्द्र कुमार उर्फ मुनीब, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम इन्द्रखापुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी।
2. शैलेन्द्र कुमार उर्फ मुनीब पुत्र खंझाटी, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी ग्राम इन्द्रखापुर, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 पंकज पाण्डेय, थानाध्यक्ष सिन्धोरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 अविनाश कुमार सिंह, थाना सिंधोरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 संजय राज, थाना सिंधोरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0का0 अभिषेक पाण्डेय, थाना सिंधोरा, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 70
Users This Year : 23681
Total Users : 36274
Views Today : 145
Total views : 71248