प्रकाशनार्थ *₹25,000 करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट की सौगात पर जनसंपर्क कार्यालय में मना उत्सव, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताया आभार* आज दिनांक 15/07/2026 दिन बुधवार शाम 4 बजे केंद्र सरकार की कैबिनेट द्वारा काशी के लिए लगभग ₹25,000 करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलने की खुशी में जनसंपर्क कार्यालय, 77 वाराणसी संसदीय क्षेत्र में प्रभारी श्री शिव शरण पाठक के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैंट विधानसभा के विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मेगा रोड प्रोजेक्ट वाराणसी के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगा और शहर को आधुनिक एवं सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत 89 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड नेटवर्क, गंगा कॉरिडोर एवं वरुणा कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शहर तक तेज़ और निर्बाध कनेक्टिविटी विकसित होगी। इसके अतिरिक्त काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट तथा अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक आवागमन अधिक सुगम होगा, जिससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और पर्यटन को भी व्यापक बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रभारी श्री शिवसरन पाठक जी ने कहा कि यह निर्णय “विकसित काशी” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में काशी के सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में विधायक कैंट विधानसभा श्री सौरभ श्रीवास्तव जी प्रभारी शिवसरन पाठक जी डॉ नंद जी पांडेय अभिषेक मिश्रा अजय प्रताप सिंह जगन्नाथ ओझा शिवांग दुबे पवन शर्मा अनुराग शर्मा विपिन ओझा जय प्रकाश सिंह सुमित मिश्रा संदीप केसरी प्रिंस द्विवेदी रोहित साहनी विनोद चौहान हरिओम राज मंगल पांडेय कपिल त्रिपाठी गौरव पांडेय लाल बाबू मिश्रा अजय श्रीवास्तव कुशाग्र श्रीवास्तव ऋतिक मिश्रा अमित पांडेय चंदन कुमार पाठक धर्मेश अक्षय कुमार यादव मनीष मिश्रा अरविंद चौधरी अभिषेक यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रेषक अजय प्रताप सिंह निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं जिलाप्रतिनिधि भाजपा वाराणसी महानगर
Riport roshni










Users Today : 62
Users This Year : 23673
Total Users : 36266
Views Today : 132
Total views : 71235