जौनपुर जिले के जलालपुर पूरेव स्थित ऐतिहासिक बड़कू हनुमान मंदिर प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
इस पुनीत अवसर पर मंदिर के महंत महाराज रामदास जी ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया l
कार्यक्रम के दौरान महाराज रामदास महंत ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे प्रकृति के फेफड़े हैं, और इनका संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है l उन्होंने हनुमान जी के चरणों में पहला पौधा अर्पित करके समाज को पर्यावरण से बचाने का संदेश दिया l
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बच्चे महिला पुरुष और कई पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे l

कार्यक्रम में छायादार फलदार और औषधि पौधे लगाए गए l
इस दौरान स्थानीय आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने की बात कही l










Users Today : 52
Users This Year : 23663
Total Users : 36256
Views Today : 119
Total views : 71222